Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एकता कपूर ने खरीदे शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' के राइट्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें एकता कपूर ने खरीदे शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' के राइट्स
, रविवार, 21 नवंबर 2021 (10:59 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौट चुकी है। बीते कुछ दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है। शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट भी बीते दिनों सामने आई थी। यह फिल्म इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 
यह फिल्म 2 साल पहले बन चुकी है लेकिन कोरोना महामारी की वजह स इसकी रिलीज काफी लेट हो गई। ताजा खबरों के अनुसार एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स और जयंती लाल गाड़ा का पेन मरुधर इसके थियेट्रिकल्स राइट्स खरीद रहे हैं।  एकता कपूर और पेन मरुधर इस प्रोजेक्ट के लिए आगे आए हैं फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की ऑल इंडिया थियेट्रिकल रिलीज के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स और पेन मरुधर के साथ शामिल होने का फैसला किया है।
 
webdunia
इस डेवेलपमेंट के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमन गिल ने कहा, एक लंबे इंतजार के बाद हम अपनी फिल्म जर्सी को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं और हमें लगता है कि हमारी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ रिलीज हासिल करने के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स और पेन मरुधर से बेहतर कोई साथी नहीं है।
 
एकता कपूर ने कहा, 'जर्सी जैसी फिल्म थिएटर में देखने के अनुभव की हकदार है और यह रोमांचक है कि हम इसे दर्शकों के सामने लाने में सक्षम हैं। 
 
बता दें कि यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिन्दी रीमेक हैं जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर हैं। जर्सी एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक क्र‍िकेटर के संघर्ष को दिखाया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज से पहले ही केआरके ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को बताया बकवास, बोली- होगी सुपर फ्लॉप