शादी के बंधन में बंधने जा रहीं शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सनाह कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वह 2 मार्च को दिग्गज कलाकार मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग सात फेरे लेंगी। सनाह सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी यानी शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। 

 
सनाह की शादी महाबलेश्वर में होगी। सनाह की शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फंक्शन में परिवार के जरूरी लोग ही शामिल हुए। 
 
सना और मयंक एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। कथित तौर पर, उन्होंने कुछ समय पहले सगाई कर ली थी। सनाह ने विकास बहल की 'शानदार' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।
 
गौरतलब है कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ओटीटी पर देगी दस्तक, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म

प्रोड्यूसर संग अभिषेक बनर्जी की हो गई थी तीखी बहस, स्टोलन छोड़ने का मना लिया था मन

सिल्वर शिमरी ड्रेस में राशा थडानी का बोल्ड अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

पंचायत सीजन 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फुलेरा गांव में दिखा चुनावी घमासान

तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेजा अमेरिका, बोलीं- लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख