Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर ने कंगना रनौट संग किसिंग सीन को क्यों बताया कीचड़?

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहिद कपूर ने कंगना रनौट संग किसिंग सीन को क्यों बताया कीचड़?
शाहिद कपूर और कगंना रनौट ने साल 2017 में आई फिल्म 'रंगून' में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन फिल्म में शाहिद और कंगना का किसिंग सीन काफी चर्च‍ित हुआ था। इस सीन में दोनों कीचड़ से सने हुए थे।


शाहिद कपूर इन दिनों अपनी कपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में बिजी है। यह मशहूर तेलुगु हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। हाल ही में शाहिद और कियारा नेहा धूपिया के टीवी चैट शो में पहुंचे। जहां नेहा ने शाहिद से रंगून के सबसे लोकप्रिय किसिंग सीन को लेकर दिलचस्प सवाल पूछे।
 
webdunia
नेहा धूपिया ने शाहिद से पूछा कि, फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान उन्हें कंगना रनौट को कीचड़ में किस करते हुए कैसा लगा था? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने पहले तो कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा और वह ब्लैंक हो गए हैं, लेकिन बाद कहा कि अगर यह कीचड़ में था तो 'कीचड़ी' ही हुआ।
 
webdunia
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब कंगना रनौट से भी ऐसा ही सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि शाहिद की मूंछों की वजह से किसिंग सीन के दौरान उन्हें दिक्कत हुई थी।
 
शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी के साथ लिपलॉक सीन करते हुए नजर आने वाले हैं। 'कबीर सिंह' का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाए हुए हैं। फिल्म में शाहिद ने एक शराबी और नशेड़ी सर्जन का किरदार निभाया है। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झांसी की रानी के कैप्टन रॉस ने बिना जिम जाए किया 14 किलो वजन कम