Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाभारत के कर्ण का किदरार निभाएंगे शाहिद कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा से मिलाया हाथ!

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाभारत के कर्ण का किदरार निभाएंगे शाहिद कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा से मिलाया हाथ!
, रविवार, 17 जनवरी 2021 (10:39 IST)
फिल्म 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। इसी बीच शाहिद अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरों के अनुसार शाहिद जल्द ही 'महाभारत' के कर्ण की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

 
इसके लिए शाहिद कपूर ने मशहूर निर्माता-निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा से हाथ मिलाया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में कर्ण का किरदार अहम होगा। फिल्म में महाभारत की कहानी कर्ण के नजरिए से दिखाई जाएगी। कहा जा रहा है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी इस फिल्म के लिए मेगा बजट तैयार कर रखा है।
 
राकेश ओमप्रकाश मेहरा हमेशा से ही कर्ण पर फिल्म बनाना चाहते थे, अब इस प्रोजेक्ट के जरिए आखिरकार उनका सपना पूरा होने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अब शाहिद के फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, फिलहाल फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।
 
webdunia
गौरतलब है कि सूर्यपुत्र के नाम से मशहूर कर्ण को दुर्योधन का सबसे खास दोस्त माना जाता है। अपनी दोस्ती निभाने के लिए कर्ण ने महाभारत की लड़ाई में हिस्सा लिया था, इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
 
 
शाहिद के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही वह विजय सेतुपति के साथ वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिलहाल इस सीरीज का कोई टाइटल तय नहीं किया गया है। इसकी शूटिंग मुंबई और गोवा में की जाएगी। इसके अलावा शाहिद को फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टैंप ड्यूटी में कटौती के बाद करिश्मा कपूर ने करोड़ों में बेचा अपना आलीशान फ्लैट