Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विलेन बनकर पर्दे पर कमबैक करेंगे शाहरुख खान, इस हॉलीवुड फिल्म के हिन्दी रीमेक में आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें विलेन बनकर पर्दे पर कमबैक करेंगे शाहरुख खान, इस हॉलीवुड फिल्म के हिन्दी रीमेक में आएंगे नजर!
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (15:05 IST)
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। धस फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख खान ने अभी तक अपनी किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया है।


अब खबरें आ रही है कि शाहरुख खान जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ अपना कमबैक कर सकते हैं। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान हीरो के रोल में नहीं बल्कि विलेन के किरदार में नजर आएंगे। 
खबरों के अनुसार प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने हॉलीवुड फिल्म 'किल बिल' का हिन्दी रीमेक बनाने के सभी राइट्स खरीदे है। अब इस पर काम शुरू होने जा रहा है। किल बिल के हिन्दी रीमेक को अनुराग कश्यप निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए मेकर्स शाहरुख से बातचीत कर रहे हैं। 
 
webdunia
मेकर्स ने इस फिल्म में शाहरुख को ही विलेन के किरदार के लिए इसलिए चुना क्योंकि वे न केवल हीरो बनकर बल्कि विलेन बनकर भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उन्होंने डर, बाजीगर और अंजाम जैसी फिल्मों ने विलेन का रोल निभाया था जिसे सभी ने खूब पसंद किया था। 
 
दिलचस्प बात ये है कि, शाहरुख हमेशा से ही अनुराग कश्यप के साथ काम करना चाहते थे। हॉलीवुड फिल्म किल बिल में उमा थर्मन ने अहम भूमिका निभाई थी, फिल्म की कहानी बदले पर आधारित थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाउसफुल 4 का पहला गाना 'एक चुम्मा तो बनता है' हुआ रिलीज