अली अब्बास जफर की 'मिस्टर इंडिया' में शाहरुख खान नहीं बनेंगे मोगैंबो!

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (16:28 IST)
पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि‍ निर्देशक अली अब्बास जफर 1987 की क्लासिक फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाएगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में मिस्टर इंडिया का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे। इसके साथ ही ऐसी भी चर्चा थी क फिल्म के विलेन 'मोगैंबो' के किरदार में शाहरुख खान नजर आएंगे।

 
ताजा खबरों की माने तो शाहरुख खान ने इस आइकॉनिक किरदार को निभाने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख कोई भी निगेटिव रोल नहीं करना चाहते हैं।

ALSO READ: फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग उठी, जानिए क्या है मामला
 
बता दें कि मोगैंबो के किरदार को हिंदी सिनेमा के इतिहास में फेमस खलनायकों में से एक माना जाता है। फिल्म में मोगैंबो के इस किरदार को अमरीश पुरी ने निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को अनिल कपूर और श्रीदेवी ने निभाया था। 
 
अली अब्बास जफर मिस्टर इंडिया को एक फ्रेश स्प‍िन ऑफ और कॉन्टेंपररी सेटअप देने की सोच रहे हैं। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म मूल फिल्म मिस्टर इंडिया का न तो दूसरा पार्ट है और न ही उसका रीमेक। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और बड़े स्तर पर इसे बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख