Dharma Sangrah

सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान को दी दुबई घूमने की सलाह, किंग खान ने इस तरह किया एंजॉय

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (11:58 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' से कमबैक करने जा रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस एड वीडियो में किंग खान दुबई में घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना खान की भी मौजूदगी नजर आई।

 
इस वीडियो के जरिए शाहरुख ने फैंस को बताया कि वह भी उनके संग दुबई घूम सकते हैं। इस वीडियो की शुरुआत शाहरुख के आइकॉनिक पोज से होती है। इसके बाद उनके पास बेटी सुहाना का फोन आता है, जिसमें वह अपने पापा को दुबई में एंजॉय करने की सलाह देती हैं। 
 
बेटी की बात मानते हुए शाहरुख खान दुबई में घूमने निकल जाते हैं और काफी एंजॉय करते हैं। वीडियो में शाहरुख कभी पार्टी करते, कभी डांस करते, बीच पर फुटबॉल खेलते और बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। 
 
वीडियो के आखिर में शाहरुख को फिर से बेटी सुहाना की कॉल आती हैं और वह पूछती हैं कि उनका दिन कैसा रहा। इसपर किंग खान के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है। साथ ही वो बेटी को थैंक्यू बोलते हुए कहते हैं कि ये उनकी जिंदगी का बेस्ट दिन था। 
 
ये एड दुबई टूरिज्म का है। इस एड वीडियो में शाहरुख खान का दमदार लुक नजर आ रहा है। लंबे बाल, डेपर लुक और चार्मिंग स्माइल उनके फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर ‍किंग खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। शाहरुख की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख