Dharma Sangrah

विवादों में घिरी शाहरुख खान की 'जवान', फिल्म की कहानी कॉपी करने का लगा आरोप

WD Entertainment Desk
रविवार, 6 नवंबर 2022 (11:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला है। इसके अलावा शाहरुख एटली की पैन इंडिया फिल्म जवान और डंकी में भी नजर आएंगे। 

 
शाहरुख खान बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच शाहरुख की फिल्म 'जवान' विवादों में फंस गई है। जवान के निर्माताओं पर फिल्म की कहानी को कॉपी करने का आरोप लगा है। 
 
बताया जा रहा है कि जवान की कहानी को तमिल की एक फिल्म से चुराया गया है। इस मामले में फिल्म निर्माता मनिकम नारायणन ने तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) में शिकायत भी दर्ज कराई है। 
 
प्रोड्यूसर का आरोप है कि फिल्म जवान की कहानी साल 2006 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पेरारासु की ही तरह है। काउंसिल 7 नवंबर के बाद निर्माता द्वारा दर्ज की गई कथित शिकायत की जांच करेगी। 
 
फिल्म जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं विजय सेतुपति फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। यह पैन इंडिया फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लू लहंगे में जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज, ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर

सलमान खान के गाने 'ओ ओ जाने जाना' का बच्चों पर हुआ था जबरदस्त असर, सोहेल खान ने किया खुलासा

KGF में खासिम चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर हरीश राय का निधन, 55 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, 32 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

120 बहादुर का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी भारतीय सैनिकों के शौर्य की कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख