Dharma Sangrah

इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया गिफ्ट, धमाकेदार पोस्टर के साथ 'पठान' की रिलीज डेट का किया ऐलान

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (13:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन यानी 25 जून को साल 1992 में किंग खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म से शाहरुख ने सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया था। अब शाहरुख फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

 
फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान के फिल्मी करियर की 30वीं वर्षगांठ पर 'पठान' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'पठान' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें शाहरुख खान का धमाकेदार अंदाज नजर आ रहा है।
 
इस पोस्टर में शाहरुख खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ रखी है और वह खून से लथपथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'
 
बता दें कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में  शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभाएंगे। वहीं जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सलमान खान भी इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘वध 2’ की रिलीज से पहले संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने मुंबई में म्यूज़िकल शाम को बनाया यादगार

रवि दुबे-सरगुन मेहता की शादी को 12 साल पूरे, देखिए कपल की सबसे प्यारी और दिल छू लेने वाली तस्वीरों की झलक

संदीपा धर ने अपनी अगली सीरीज के सेट से शेयर किया बीटीएस क्लिप, लिखा- पहला कदम…

बिकिनी तस्वीरों से अनन्या पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

यूएस में सपनों का आशियाना छोड़ भारत क्यों लौटी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख