इस फिल्म में गाइड की भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2017 (12:47 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म में टूरिस्ट गाइड की  भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी। 
 
शाहरुख ने इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में काम किया  है। फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी अहम भूमिका है। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान  के किरदार का नाम हरिंदर सिंह मेहरा उर्फ हैरी है, जो एक टूरिस्ट गाइड है। 
 
यह किरदार वास्तव में थोड़ा गंभीर है, क्योंकि हैरी हमेशा खोया-खोया रहता है। हैरी को  अपनी जिंदगी में किसी की तलाश है, जो सेजल (अनुष्का शर्मा) से मिलने के बाद पूरी  होती है। हैरी के इसी सफर पर यह फिल्म आधारित है।
 
इम्तियाज अली ने बताया कि मैं हमेशा से टूर गाइडों से प्रभावित रहा हूं। गाइड, पर्यटकों  को खूबसूरत जगहों पर ले जाते हैं और जब सभी टूरिस्ट वहां की खूबसूरती को निहारने में  व्यस्त होते हैं, तब यह टूर गाइड दूसरी तरफ देख रहे होते हैं। गाइड के जीवन में एक  समय ऐसा आता है, जब वे इससे ऊब जाते हैं। इस फिल्म में गाइड के इसी जीवन को  दिखाया गया है। (वार्ता)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, पोस्टपोन की खबरों पर आया अपडेट

शाह बानो का किरदार निभाएंगी यामी गौतम, बड़े पर्दे दिखेगी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की कहानी

पहलगाम आतंकी हमले से दो दिन पहले पति संग उसी जगह हनीमून मना रही थीं आलिया कश्यप

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

परवीन बाबी को असामान्य होते हुए मैंने अपनी आँखों से देखा, शबाना आज़मी ने फिल्मफेयर के शो में खुलासा किया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख