Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (15:16 IST)
शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' दुनियाभर भर में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। 27वें दिन भी 'पठान' ने अच्छा कलेक्शन किया है। 

 
'पठान' ने 27वें दिन तकरीबन 3 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पठान का टोटल कलेक्शन 516.92 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। 
 
webdunia
1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'पठान' 5वीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ 2 इस आंकड़े को पार कर चुकी है। 
 
'पठान' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है। शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से धमाकेदार वापसी की है। 
 
'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था, लेकिन रिलीज के बाद 'पठान' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नूतन: लंबी और सशक्त पारी