Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शमिता शेट्टी ने क्यों ठुकराई थी आमिर खान की लगान?

हमें फॉलो करें शमिता शेट्टी ने क्यों ठुकराई थी आमिर खान की लगान?
, शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (11:07 IST)
शमिता शेट्टी ने क्यों ठुकराई थी आमिर खान की लगान : शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने बॉलीवुड डेब्यू किया था। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय सहित कई सितारे नजर आए थे। फिल्म में शमिता को उदय चोपड़ा के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था।

 
शमिता शेट्टी ने भले ही 'मोहब्बतें' से धमाकेदार डेब्यू किया था लेकिन कम ही लोगों को पता है कि इस फिल्म के लिए शमिता ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' में काम करने से मना कर दिया था। हाल में शिल्पा शेट्टी ने यह खुलासा नेहा धूपिया के चैट शो में किया है।
 
शिल्पा ने बताया कि शमिता को एक ही समय में दो फिल्में 'लगान' और 'मोहब्बतें' ऑफर हुई थीं। शमिता दोनों फिल्मों के लिए हामी नहीं कर सकती थीं। उन्होंने इनमें से 'मोहब्बतें' को चुना। उनके बाद 'लगान' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर ग्रेसी सिंह को कास्ट कर लिया गया। हालांकि, शमिता को इसका कोई पछतावा नहीं होना चाहिए।
 
बता दें‍ कि आमिर खान की 'लगान' को दर्शकों और समीक्षकों ने इतना पसंद किया था कि यह ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म ने आठ नेशनल अवॉर्ड, आठ फिल्मफेयर और आठ स्क्रीन अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में आमिर के अलावा ग्रेसी सिंह और हॉलीवुड अभिनेत्री रशेल शैले ने अहम किरदार निभाए थे।
 
शमिता का फिल्मी करियर कभी सही नहीं चल पाया। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी हाथ आजमाया और वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। इसके अलावा उन्हें बिग बॉस सीजन 3, झलक दिखला जा सीजन 8 और फीयर फेक्टर खतरों के खिलाड़ी 9 में भी देखा जा चुका है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिथुन चक्रवर्ती रखते हैं बहू का ध्यान, सेट पर पहुंचाई बिरयानी