शम्मी आंटी को अमिताभ बच्चन ने बताया परिवार का हिस्सा

Webdunia
बॉलीवुड की शम्मी आंटी यानी ​​नर्गिस रबादी का 89 वर्ष की उम्र में मंगलवार (6 मार्च) को निधन हो गया। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड गमगीन है। 
 
नर्गिस रबादी काफी अनुभवी एक्टर थीं। बढ़ती उम्र और बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ। निधन की खबर मिलते ही कई कलाकार उनके आखिरी दर्शन को पहुंचें। 
 
अंतिम संस्कार में बोमन ईरानी, वहीदा रहमान, फराह खान, प्रिया दत्त, फरीदा जलाल और अन्नु कपूर जैसे कई कलाकार शामिल हुए। जो शरीक नहीं हो पाए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया। 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दुखी दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट किया कि शम्मी आंटी उनके परिवार के जैसे थी। उन्होंने शम्मी आंटी के कुछ फोटो भी पोस्ट किए और यह भी बताया कि शम्मी आंटी का वास्तविक नाम नर्गिस था। 
 
इंडस्ट्री में उन्हें शम्मी आंटी नाम से ही जाना जाता था। उन्होंने अपने समय के कई बड़े एक्टर्स दिलीप कुमार, किशोर कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। 
 
उनकी सफल फिल्मों में हाफ टिकट, खुदा गवाह, कुली नंबर 1, हम साथ साथ हैं जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वे ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने टीवी पर भी अपना नाम कमाया। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दोस्तो और दुश्मनों हो जाओ तैयार, इस दिन से शुरू होने जा रहा 'बिग बॉस 19', शो का प्रोमो रिलीज

सुनील शेट्टी ने किया सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट रिव्यू, अजय देवगन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की

जानिए तापसी पन्नू कैसे चुनती हैं बेहतरीन कहानियां और देती हैं बॉक्स ऑफिस हिट्स

छह नामों से जानी जाती थीं मीना कुमारी

क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था अपना करियर, इस फिल्म में आए थे नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख