Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिल्पा शेट्टी क्या तोड़ देंगी राज कुन्द्रा से शादी? बच्चों को लेकर नए घर में होंगी शिफ्ट?

हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी क्या तोड़ देंगी राज कुन्द्रा से शादी? बच्चों को लेकर नए घर में होंगी शिफ्ट?
, मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (16:53 IST)
राज कुन्द्रा का एडल्ट फिल्मों के मामले में फंसने से शिल्पा शेट्टी को उतना ही झटका लगा जितना कि अन्य लोगों को, या उससे भी ज्यादा। कहते हैं कि शिल्पा को राज के इस बिजनेस के बारे में बहुत कम जानकारी थी। उन्होंने राज को कहा भी था कि यह सब करने की क्या जरूरत थी। 
 
इस समय राज पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनकी छूटने की हर कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर रखा है। राज पिंजरे में बंद पंछी की तरह बाहर आने के लिए फड़फड़ा रहे हैं। 

webdunia

 
दूसरी ओर शिल्पा ने इस सदमे से बाहर निकल कर नई लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। वे काम पर फिर लौट आई हैं और जिंदगी उसी तरह जीने की कोशिश कर रही हैं जैसे कि इस घटना के पहले जिया करती थीं। 
 
एक ऐसी खबर सूत्रों ने बताई है जो चकित कर देगी। खबर है कि शिल्पा ने राज से अलग होने का फैसला ले लिया है। वे बहुत आहत हैं। उन्हें नहीं पता था कि राज की जिस कमाई को वे उड़ाया करती थी वो इस तरह से कमाई गई है। 

webdunia
 
सूत्रों के अनुसार शिल्पा अब राज का घर छोड़ने का मन बना चुकी है। वे जल्दी ही अपने बच्चों को लेकर नए घर में शिफ्ट होने का सोच रही हैं। 
 
शिल्पा अब नए सिरे से सोच रही हैं। उन्हें बॉलीवुड में मौजूद दोस्तों का भी खासा सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि शिल्पा की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारती सिंह ने बताया कब होगा बच्चा