Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के बचाव में बोलीं- पोर्न नहीं एरोटिक फिल्में बनाते हैं

हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के बचाव में बोलीं- पोर्न नहीं एरोटिक फिल्में बनाते हैं
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (18:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी फिल्में बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया है। बीते दिन क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पहुंची थी।

 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी से कई तीखे सवाल पूछे गए। खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने पॉर्नोग्राफी केस में अपनी भागीदारी होने से मना किया है। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने कहा राज कुंद्रा एरोटिक फिल्म बनाते थे ना कि पोर्न। इरोटिक और पोर्न में अंतर होता है। उनके पति किसी भी तरह पोर्न कंटेंट से जुड़े हुए नहीं थे। 
 
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट एप और उस पर परोसी जाने वाली सामग्री के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह सिर्फ इतना जानती हैं कि उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में फिल्में बनाती है। इस दौरान शिल्पा ने यह भी दावा किया कि उसका हॉटशॉट से कोई लेना देना नहीं है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु पूर्णिमा पर अजय देवगन ने किया अपने पिता को याद, बोले- करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा