Dharma Sangrah

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दिखेगी करकटा की दहशत, इस दिन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी स्त्री 2

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (11:39 IST)
Stree 2 OTT Release :बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 14 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 
 
वहीं अब 'स्त्री 2' ओटीटी पर भी धमाका करने के लिए तैयार है। जो लोग सिनेमाघरों में इस सुपरहिट फिल्म को देखने नहीं जा पा रहे हैं अब वे भी इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि दर्शक घर बैठे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देख सकते हैं।
 
'स्त्री 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 सितंबर से स्ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।  
 
बता दें कि ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी ने अहम किरदार निभाया है। ये फिल्म स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। 'स्त्री 2' को नीरेन भट्ट ने लिखा और अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। इसे जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के तहत ज्योति देशपांडे और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रकुल प्रीत सिंह ने बताया चोट के बावजूद कैसे शूट किया दे दे प्यार दे 2 का आइकॉनिक हाईवे सीन

अभिनेत्री से निर्देशक बनने तक का सफर, जानिए दिव्या खोसला के करियर की 7 खास बातें

बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान

तुषार कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, बचपन से देखते थे एक्टर बनने का सपना

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों इंडस्ट्री के बड़े से बड़े निर्देशक करते हैं उनकी सराहना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख