Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानवरों की मदद करने वाले ग्रामीणों से प्रभावित हुईं श्रद्धा कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

हमें फॉलो करें जानवरों की मदद करने वाले ग्रामीणों से प्रभावित हुईं श्रद्धा कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट
, बुधवार, 27 मई 2020 (16:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जानवरों की मदद करने और उन्हें बचाने की एक मजबूत समर्थक रही हैं और कई बार इसके लिए आवाज उठाई हैं। हाल में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेख साझा किया है, जिसमें उन्होंने जानवरों की मदद करने वाले ग्रामीणों की सरहाना की है। 
 
श्रद्धा कपूर ने बताया कि राजस्थान में ग्रामीणों ने आवारा और प्यासे जानवरों की मदद करने के लिए जलाशय खोदे हैं। अभिनेत्री ने ग्रामीणों के  इन प्रयासों की सराहना करते हुए लिखा, 'राजस्थान के पाली गांव के लोगों द्वारा दिखाई गई सहानुभूति हार्दिक है। आपके निस्वार्थ प्रयासों के लिए धन्यवाद।' 
 
श्रद्धा कपूर हाल ही में पेटा (PETA) द्वारा बने एक वीडियो का हिस्सा थीं जहां जानवरों को कैद किए जाने और ज़ू को बंद किया जाने की बात कही थी। अभिनेत्री उन संगठनों को भी दान करती है जो जानवरों की मदद करने के लिए समर्पित हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ने सुबह 5:46 बजे वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए 'बेल बॉटम' की स्क्रिप्ट पर की चर्चा