Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शक्ति कपूर के घर भी जल्द बज सकती है शहनाई, श्रद्धा कपूर ने किया रोहन श्रेष्ठा संग शादी करने का फैसला!

हमें फॉलो करें शक्ति कपूर के घर भी जल्द बज सकती है शहनाई, श्रद्धा कपूर ने किया रोहन श्रेष्ठा संग शादी करने का फैसला!
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा हैं। पिछले साल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इस साल वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से और रणबीर कपूर- आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। अब खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन एक-दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं। और अब दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। रोहन एक फेमस बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं। खबरों के अनुसार श्रद्धा के पैरेंट्स काफी समय से उन्हें शादी करने के लिए कह रहे हैं। पैरेंट्स के कहने पर अब श्रद्धा ने शादी के लिए हां कर दी है। 
 
webdunia
खबरों की माने तो इस बारे में श्रद्धा ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन से भी बात की है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धा और रोहन अगले साल तक शादी कर लेंगे।
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वरुण धवन के साथ फिलहाल 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह प्रभास के साथ 'साहो' में भी नज़र आएंगी। श्रद्धा के पास साइना नेहवाल की बायोपिक भी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरुण धवन को मिली अपनी अगली फिल्म की हीरोइन, इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस