Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली नहीं इस जगह सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी!

हमें फॉलो करें दिल्ली नहीं इस जगह सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी!

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (12:14 IST)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह कपल दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएगा। 

 
बताया जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार दिल्ली में रहता है इसलिए यह कपल वहीं शादी करेगा। दोनों पहले रजिस्टर मैरिज करेंगे और फिर एक कॉकटेल पार्टी रखेंगे। लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली में शादी नहीं करेंगे। 
 
webdunia
ताजा खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी चंडीगढ़ में वेडिंग वेन्यू की तलाश कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार यह कपल एक महीने से शादी की लोकेशन ढूंढ रहा है। दोनों पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
चंडीगढ़ में 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स' को शादी के लिए देखा जा रहा है। यह वही जगह है जहां बीते दिनों राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा ने गोवा में भी वेडिंग वेन्यू फिक्स करने का फैसला किया था, लेकिन सिद्धार्थ के बड़े पंजाबी परिवार को देखते हुए गोवा में शादी करने की योजना को कैंसिल कर दिया गया।
 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार साल 2018 में आई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में मिले थे। हाल ही में रिलीज हुई 'शेरशाह' में यह कपल साथ नजर आया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्थडे पर शाहरुख खान की तस्वीर से रोशन हुई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत