रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का धमाकेदार टीजर रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (16:27 IST)
indian police force teaser: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के लिए काफी मशहूर है। रोहित ने इस यूनिवर्स के अंतर्गत सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। वह जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' भी लेकर आ रहे हैं। साथ ही रोहित शेट्टी अपना डिजिटल कॉप यूनिवर्स भी लेकर आ रहे हैं।
 
बीते दिनों रोहित शेट्टी ने अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की घोषणा की थी। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस सीरीज का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया है। 
 
टीजर की शुरुआत मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों के साथ होती है और घड़ी की टिक-टिक की आवाज़ सस्पेंस को दिखाती है। इसके बाद पुलिस ड्रामा के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी की एंट्री होती है, जो इस धमाकों के पीछे के मास्टमाइंडों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।
 
इस टीजर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है! कार, पुलिस, एक्शन, हाई वोल्टेज ड्रामा और डायलॉग बाजी। बुनियादी बातों पर वापसी!!! इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी से केवल पाइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग, ट्रेलर जल्द ही आ रहा है।
 
यह रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश के डायरेक्शन में बनी सीरीज है। शो के पहले सीज़न में सात एपिसोड होंगे, जो देश के पुलिस बल को श्रद्धांजलि देगा और देशभक्ति की भावना जगाएगा। इस सीरीज का प्रीमियर एक्सक्लूसिवली 19 जनवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख