Publish Date: Fri, 03 Sep 2021 (15:02 IST)
Updated Date: Fri, 03 Sep 2021 (15:06 IST)
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की प्रकिया ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से ओशिवारा श्मशान घाट में शुरू हो चुका है। कई सेलेब्स सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी खास दोस्त शहनाज गिल पहली बार श्मशान घाट पर नजर आईं।
श्मशान घाट से शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं। इन तस्वीरों में शहनाज बेसुध सी लग रही हैं। उनकी आंखे सूजी हुई हैं और आंसू बह रहे हैं।
एक वीडियो में शहनाज गिल सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारते हुए उनके पार्थिव शरीर की तरफ भागती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।
शहनाज के साथ उनके पिता और भाई भी सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। वहीं उनकी मां भी पहुंचीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल का बुरा हाल है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।
खबरों के अनुसार शहनाज ने अपने पिता से कहा, मैं अब कैसे जिऊंगी पापा। वो मेरे हाथों में दुनिया छोड़कर चला गया। शहनाज़ के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उसने कहा, पापा मेरे हाथों में उसने दम तोड़ा है। वो मेरे हाथों में दुनिया छोड़कर गया। मैं अब कैसे जीऊंगी, क्या करूंगी?
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ और उनकी मां के साथ शहनाज लंबे समय से रह रही थीं। जब सिद्धार्थ को रात के करीब 3.30 बजे कुछ बेचेनी महसूस हुई तो उन्होंने इस बारे में शहनाज और अपनी मां को बताया था। उनकी मां ने उन्हें पानी दिया और फिर सिद्धार्थ शहनाज की गोद में ही सो गए।
इसके बाद शहनाज भी सो गईं। जब सुबह शहनाज उठी तो उन्होंने सिद्धार्थ को उठाने की कोशिश की। लेकिन उनकी बॉडी में कोई हलचल नहीं थी। सिद्धार्थ की मां और उन्होंने काफी जगाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठे। उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।