'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' से डिजिटल डेब्यू कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया टीवी और ओटीटी मीडियम में काम करने का अनुभव

Webdunia
शुक्रवार, 21 मई 2021 (16:47 IST)
टेलीविजन पर देश के हार्टथ्रोब के रूप में दिल जीतने वाले, सिद्धार्थ शुक्ला एक अभिनेता के रूप में अपने क्षितिज का विस्तार करने और जल्द ही वेब की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता 29 मई को ऑल्ट बालाजी पर अपने  बहुप्रतीक्षित डिजिटल डेब्यू 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को लॉन्च करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
सिद्धार्थ के आकर्षण, मदहोश करने वाली मुस्कान और अभिनय कौशल ने कुछ ही समय में उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया है और साथ ही बिग बॉस व खतरों के खिलाड़ी जैसे शो ने उन्हें मनोरंजन उद्योग में बेहद लोकप्रिय बना दिया है। 
 
टेलीविजन और ओटीटी मीडियम में काम करने के अनुभव पर अपने विचार साझा करते हुए सिद्धार्थ ने बताया, मुझे पता है कि पूरी दुनिया वेब प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई है और मुझे लगता है कि यह अब नया माध्यम है। ओटीटी की खपत, खासकर पिछले साल से काफी बढ़ गयी है। लोग विभिन्न चीजों देख रहे हैं और कलाकार वेबस्पेस पर कंटेंट के साथ अधिक प्रयोग करने के लिए इच्छुक हैं।
 
दोनों मीडियम की अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। बतौर कलाकार, हमारा काम किसी भी मीडियम में अभिनय करना है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि कंटेंट अच्छा है, तो लोग इसे देखेंगे, चाहे वह किसी भी मीडियम पर हो। मैं अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।
 
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है। न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं। दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए। 
 
आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है। जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है। 
 
11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है। श्रृंखला में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख