Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भगवान राम से जुड़ी घड़ी पहनकर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, जानिए कितनी है कीमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें भगवान राम से जुड़ी घड़ी पहनकर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, जानिए कितनी है कीमत

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 मार्च 2025 (17:26 IST)
सलमान खान की स्टारडम का जलवा बॉलीवुड में बरकरार है। सालों से हिट फिल्मों, चैरिटी वर्क और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ, वो आज भी इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल सितारों में से एक हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 
 
इसी बीच एक मीडिया इंटरैक्शन के अपनी मज़ाकिया अंदाज़ और चार्म के लिए जाने जाने वाले सलमान, वहां मौजूद फैंस और जर्नलिस्ट्स से बड़े ही गर्मजोशी और अपनापन से मिले। उनकी हल्की-फुल्की बातें सुनकर हर कोई मुस्कुराने लगा, और ये साफ दिखा कि इतनी बड़ी सक्सेस के बावजूद वो कितने डाउन टू अर्थ हैं।
 
webdunia
इंटरेक्शन के दौरान एक खास पल तब आया जब सलमान खान की कलाई पर राम मंदिर वाली घड़ी नजर आई। ये छोटा सा लेकिन अहम इशारा लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। घड़ी पर बने राम मंदिर के चित्र ने ये दिखाया कि सलमान सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं और उनकी सोच हमेशा सेक्युलर रही है। 
 
ये छोटा सा एक्सेसरी पीस एक बड़ा मैसेज दे गया—कि सलमान हर धर्म की इज्जत करते हैं और उनके लिए एकता सबसे ऊपर है। वैसे भी, उनके काम हमेशा शब्दों से ज्यादा बोलते हैं, और ये भी उसी का एक और सबूत था।
 
webdunia
सलमान खान को यह खास घड़ी उनकी मां और बहनों ने गिफ्ट की है। भाईजान की यह राम मंदिर वॉच काफी एक्सपेंसिव है। जैकेब एंड कंपनी की इस वॉच की कीमत लगभग 34 लाख रुपए है। सलमान खान ने कहा, इस घड़ी को मेरी ईदी बोल सकते हो, ये घड़ी जितनी सुंदर है, इसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है।  
 
सलमान खान की जिंदगी उनकी सोच और इंसानियत को समझने का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है और यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से सिकंदर कहते हैं। अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए उन्होंने करियर में जो ऊंचाइयां छुई हैं, वो ये साबित करता है कि वो सच में सिकंदर कहलाने के हकदार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीआईडी सीजन 2 में ऋषिकेश पांडे ने की इंस्पेक्टर सचिन के किरदार में वापसी, बताया अपना अनुभव