sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये हीरोइन कैसे बन जाती हैं, दुबली-पतली सांवले रंग की प्रियंका चोपड़ा को देख हैरान हो गई थीं ये एक्ट्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 जुलाई 2025 (11:21 IST)
बॉलीवुड की कई अदाकारों ने सांवला रंग होने के बाद भी अपनी दमदार अदाकारी स इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था कि डस्की यानी सांवला रंग होने की वजह से एक्ट्रेसेस को काम मिलने में काफी दिक्कतें आती थी। 
 
काजोल, रेखा, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा और राधिका आप्टे जैसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने रंग नहीं बल्कि काम से पहचान बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को कभी अपने रंग और पतली काया को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। 
 
webdunia
करियर की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा काफी दुबली थीं और उनका रंग भी काफी सांवला था। इस वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता था। हाल ही में एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया कि प्रियंका को पहली बार देखने के बाद उन्होंने भी ‘देसी गर्ल’ को जज किया था।
 
स्मिता जयकर फिल्म 'किस्मत' में प्रियंका की 'मां' का किरदार निभा चुकी हैं। फिल्मीमंत्रा के साथ एक इंटरव्यू में स्मिता ने बताया कि कैसे उन्हें नहीं लगता था कि प्रियंका अपनी शक्ल की वजह से हीरोइन बन सकती हैं। उन्होंने प्रियंका का रूप-रंग के आधार पर उन्हें जज किया और उनके हीरोइन बनने पर शक जाहिर किया था।
 
webdunia
स्मिता ने कहा, मैंने प्रियंका के साथ उनकी शुरुआती दिनों की फिल्म किस्मत की थी। वह बहुत दुबली-पतली और सांवली थीं। उन्हें मुझसे और मोहन जोशी से मिलवाया गया कि वह हमारी बेटी का किरदार निभाएंगी। जब मैंने उन्हें देखा, तो मैंने कहा, 'हे भगवान'। उस समय वह कुछ भी नहीं दिखती थीं। मैंने सोचा कि ये लोग हीरोइन कैसे बन जाते हैं।
 
स्मिता ने आगे कहा, प्रियंका चोपड़ा कमाल की थीं। कट टू, प्रियंका चोपड़ा वाह। मैंने सोचा, इस लड़की ने क्या कर दिखाया है? वह पूरी तरह से एक डिवा बन गईं। तो, आप किसी को जज नहीं कर सकते और कह सकते हैं, 'यार, ये किसको लेके आए हो।' कुछ मालूम नहीं किसकी किस्मत कब बदल जाए। क्या एक्ट्रेस हैं, शानदार!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर से विक्की कौशल तक, असिस्टेंट डायरेक्टर से बॉलीवुड स्टार बनने तक की दिलचस्प है जर्नी