Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मृति ईरानी ने ऑनस्क्रीन बेटी मौनी रॉय को दी शादी की शुभकामनाएं, बोलीं- यह लड़की 17 साल पहले मेरे जीवन में...

Advertiesment
Mouni Roy
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मौनी रॉय को फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने भी मौनी रॉय को शादी की शुभकामनाएं दी है।

 
मौनी और स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साथ काम किया था। दोनों ने मा-बेटी का किरदार निभाया था। शो में मौनी ने कृष्णा और स्मृति ने तुलसी का किरदार निभाया था। मौनी को शादी की बधाई देते हुए स्मृति ने एक इमोशनल और प्यारा सा मैसेज लिखा है।
 
स्मृति ईरानी ने मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, यह लड़की 17 साल पहले मेरे जीवन में आई थी, तब लोगों ने दावा किया था कि वह एक नौसिखिया है, लेकिन उसकी बुद्धि ऐसी थी कि वह उन लोगों के बीच जीवन के सबक के साथ गर्मजोशी और बहुत खुशी लाई, जो उनके लिए एक दोस्त के रूप में भाग्यशाली हैं, जैसा कि परिवार।
 
उन्होंने लिखा, आज वह एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। भगवान कृपा करें और उन्हें सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। लड़के के लिए यही कहूंगी... तुम बहुत भाग्यशाली हो... सूरज नाम्बियार ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखें। मौनी लव यू।
 
बता दें कि मौनी रॉय ने दुबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के साथ गोवा के रिज़ॉर्ट में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेजन प्राइम वीडियो की 'बेस्टसेलर' इस दिन होगी रिलीज, सीरीज से मिथुन चक्रवर्ती करेंगे ओटीटी डेब्यू