Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

हमें फॉलो करें सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
, शनिवार, 20 अगस्त 2022 (16:19 IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे के जन्म दिया है। सोनम कपूर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।

 
सोनम कपूर के मां बनने की खुशखबरी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है। 
 
webdunia
सोनम कपूर अपनी गोद भराई के फंक्शन के लिए लंदन से भारत आई थीं। सोनम कपूर के ग्रैंड बेबी शावर की पिता अनिल कपूर ने काफी तैयारिया की थी। लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते यह फंक्शन कैंसल करना पड़ गया था। वहीं लंदन में सोनम की गोद भराई का फंक्शन काफी धूम-धाम से मनाया गया था।
 
सोनम ने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'वायरल लड़के प्रदीप मेहरा' ने कही रज्जो की कहानी अपनी जैसी होने की बात