सोनम कपूर और आनंद आहुजा का शादी के बाद नो हनीमून

Webdunia
सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी को अब ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। साथ ही यह इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक होगी। इनकी शादी की तुलना हर कोई विरुष्का की शादी से कर रहा है। शादी ईवेंट्स से लेकर हनीमून तक, फैंस को इनकी हर एक अपडेट चाहिए। 
 
लेकिन फैंस के लिए एक खबर है कि उन्हें सोनम और आनंद के हनीमून की अपडेट नहीं मिल पाएगी। दरअसल दोनों शादी के बाद हनीमून पर जा ही नहीं रहे। शादी 7 और 8 मई को है। इसके बाद सोनम कपूर 14 मई को फ्रेंच फिल्म रिवेरा में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। वे 8वीं बार इस फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलेंगी। 
 
पहले लगा था कि कान में सोनम के साथ आनंद भी होंगे। दोनों पहली बार साथ में रेड कार्पेट पर चलेंगे। इसके लिए फैंस काफी उत्साहित थे। साथ ही वे यूरोप में ही कहीं अपना हनीमून मनाएंगे इसका भी अंदाज़ा लगाया जा रहा था। लेकिन पता चला है कि आनंद, सोनम के साथ नहीं रहेंगे। सूत्र के मुताबिक सोनम और आनंद कान फेस्टिवल में साथ नहीं जा पाएंगे। साथ ही उनका हनीमून भी आगे बढ़ गया है। 
 
सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में उनकी व्यस्तताएं बढ़ गई हैं। सोनम का टाइट शेड्युल होने की वजह से कपल अब अक्टूबर या नवंबर में हनीमून पर जाने की प्लान कर रहा है। साथ ही सोनम फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रही हैं। यह उनके लिए खास फिल्म है। लेकिन उन्होंने अपनी शूटिंग रोक रखी है। 

ALSO READ: अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनिल कपूर मना रहे सोनम की शादी की खुशियां
 
शादी के बाद सोनम अपने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में लग जाएंगी। इसके बाद अपनी अधुरी फिल्म की शूटिंग में। ऐसे में काम छोड़कर हनीमून पर जाने का इरादा ना तो सोनम का और ना ही आनंद का इरादा है। सोनम और आनंद की शादी की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 7 मई को मेहंदी की रस्म के बाद, 8 मई को 12 बजे दोनों पंजाबी रिवाज से शादी कर लेंगे। इसके बाद 8 की ही शाम संगीत और रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड के साथ कई लोग शामिल होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक्सीडेंट के 25 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप राजन, चेहरे पर दिखी घर लौटने की खुशी

मुंबई की सड़कों पर फिर दिखा खुशी मुखर्जी का बोल्ड अंदाज, रिवलिंग ड्रेस पहन दिए पोज

क्या रणवीर सिंह करने जा रहे शक्तिमान मूवी प्रोड्यूस? एक्टर की टीम ने बताया सच

ग्राम चिकित्सालय एक्टर अमोल पराशर ने की TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार की तारीफ

धोखे और चालबाजियों से भरा द ट्रेटर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज, ये 20 सेलेब्स ले रहे हिस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख