Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेडिंग पर फिल्म करते-करते सोनम कपूर करने जा रही हैं शादी!

हमें फॉलो करें वेडिंग पर फिल्म करते-करते सोनम कपूर करने जा रही हैं शादी!
बड़े समय से खबरें आ रही थी कि बॉलीवुड की बिदांस एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दोस्त आनंद आहुजा से शादी करने वाली हैं। सोनम ने हर बार इन खबरों को गलत ठहराने की कोशिश की, लेकिन मीडिया से आजतक कोई बच पाया है भला? सोनम कपूर की जिस खबर को हमेशा नकारती रहीं, अब वही खबर पक्की हो गई है। 
 
अब यह पता चला है कि सोनम कपूर, आनंद आहुजा को सिर्फ डेट ही नही कर रही हैं बल्कि उनसे शादी भी करने वाली हैं। जी हां, सोनम कपूर और आनंद आहुजा अप्रैल में शादी करने वाले हैं। जाहिर तौर पर 2018 में यह अब तक की सबसे बड़ी शादी होगी। यह भव्य शादी जोधपूर के उमैर भवन पैलेस में होगी। 
 
सूत्र के मुताबिक सोनम कपूर ने वह पैलेस मार्च के आसपास 5-6 दिन के लिए बुक कर दिया है और यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे यहां ही शादी करेंगी। सोशल मीडिया पर इन दोनों सो-कॉल्ड दोस्तों की तस्वीरें खूब वायरल होती थीं। दोनों ने न्यू  ईयर भी पेरिस में साथ सेलीब्रेट किया। वैसे सोनम ने यह भी साफ किया कि वो आनंद के साथ रिश्ते को लेकर पहले से ही क्लियर थीं। आनंद का उनके घरवालों से भी अच्छा संबंध है और उनका परिवार भी आनंद को पसंद करता है। 
 
कुछ भी कहो, स्टार अनिल कपूर की बड़ी बेटी की यह शादी होगी ज़रूर शानदार। फिलहाल सोनम अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हैं जो मई 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड... 2018 के सबसे चर्चित कुंआरे स्टार्स