महाभारत पर फिल्म बनाएंगी सोनम कपूर

Webdunia
अभिनेत्री सोनम कपूर को किताबें पढ़ने का शौक है और इसी शौक को वे बड़े परदे पर लाने के लिए उत्सुक रहती हैं। जी नहीं, उनके पढ़ने के शौक को नहीं बल्कि उन किताबों की कहानी को वे बड़े परदे पर फिल्म के द्वारा दर्शाने की इच्छा रखती हैं। हाल ही में उन्होंने 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' किताब के राईट्स ले लिए है। यह कृष्णा उदयाशंकर की लिखी एक सीरीज है जो कि तीन किताबों गोविंद, कौरव और कुरुक्षेत्र पर आधारित महाकाव्य महाभारत है। सोनम कपूर यह फिल्म अपने होम-प्रोडक्शन के बैनर तले बनाएंगी। 
 
सोनम ने 'महाभारत' की इस कहानी को अच्छी तरह पढ़कर लगा कि इस पर आज के जमाने को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया जा सकता है। सोनम इस किताब पर एक नहीं बल्कि तीन फिल्में बनाना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि 'द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स' की कहानी को किसी एक फिल्म में समेट लेना ठीक नहीं होगा। फिल्म की कहानी को अच्छी तरह दिखाने के लिए इसे तीन भाग में बनाना चाहिए। शायद सोनम को बाहुबली की सफलता ने प्रेरित किया है। सोनम ने इसकी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम भी करना शुरू कर दिया है। 
 
किताब की लेखिका कृष्णा उदयशंकर कहती हैं कि जब मुझे सोनम ने आर्यवर्त क्रॉनिकल्स पढ़ने के बाद सम्पर्क किया तो मैं बेहद खुश हो गईं। इस सीरीज़ के राइट्स अब सोनम के पास हैं। और मुझे खुशी है कि यह राइट्स ऐसे व्यक्ति के पास हैं, जिसकी सोच बहुत अच्छी है। सोनम का कहानियों और अपने किरदारों को लेकर जुनून और उसका विनम्र स्वभाव मुझे पसंद है। उसके साथ काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।
 
सोनम कपूर 'महाभारत' की इस कहानी पर फिल्म तो बना रही हैं लेकिन सवाल यह था कि क्या वे इस बड़ी फिल्म में काम भी करेंगी? यह मौका आखिर सोनम कैसे छोड़ सकती हैं। तो खबर यह है कि वे इसमें द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं। अब आगे क्या होता है यह देखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख