बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया उस रात का सच

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 मई 2025 (13:34 IST)
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन को फटकार लगाते हुए कहा था कि 'यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना... यही कारण है जो तुम कर रहो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।'
 
दरअसल, फैन सोनू निगम से बार-बार कन्नड़ में गाना गाने के लिए शोर मचा रहा था। लेकिन सोनू निगम पहलगाम हमले का जिक्र करके मुश्किल में फंस गए। एक प्रो-कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

कन्नड़ समर्थक संगठन का कहना है कि उन्होंने कन्नड़ भाषी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया। इसके बाद सोनू के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अब सोनू ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका इरादा पूरे कन्नड़ समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 
 
सोनू निगम ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेंगलुरु कॉन्सर्ट की शाम जो भी हुआ उसके बारे में बात की है। सोनू निगम ने कहा, कन्नड़ कन्नड़ कन्नड़ प्यार से कहना अलग होता है और धमकाना अलग होता है। पहला गाना गाने के बाद ही ऑडियंस के 4-5 लड़के धमकाने लगे थे कि वो कन्नड़ भाषा में गाना गाएं। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
सोनू ने आगे कहा, जबकि हजारों लोग उन्हें रोक रहे थे और कॉन्सर्ट में खलल न डालने को कह रहे थे। उन पांच लोगों को यह याद दिलाना जरूरी था कि पहलगाम में जब आतंकियों ने लोगों की जान ली, तब किसी की भाषा नहीं पूछी गई। कन्नड़ लोग बहुत प्यारे हैं। कृपया पूरे समुदाय को इन चार-पांच लोगों के साथ न जोड़ें। हर जगह कुछ लोग गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन हमें उन्हें रोकना होगा। 
 
उन्होंने कहा, मैं हमेशा कर्नाटक में एक घंटे का कन्नड़ गानों का सेट लेकर आता हूं, लेकिन जो लोग उकसाने का काम करते हैं, उन्हें तुरंत रोकना जरूरी है वर्ना ये लोग बाद में बड़ी समस्या बन जाते हैं। मेरा मकसद भाषा के आधार पर आक्रामकता को रोकना था न कि कन्नड़ संस्कृति की आलोचना करना।
 
बता दें कि कर्नाटक रक्षा वेदिके के अध्यक्ष ने सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, सिंगर ने कर्नाटक में यह भाषा बोलने वाले लोगों के लिए ऐसी हेट स्पीच दी है जिससे हिंसा भड़क सकती है। सोनू निगम के बयान से कन्नड़ समुदाय को बहुत दुख हुआ है। 
 
उन्होंने कहा था, कन्नड़ गाना गाने की एक मामूसी सी सांस्कृतिक रिक्वेस्ट की आतंकवादी हमले से समानता बताकर, सोनू निगम ने कन्नड़ लोगों को असहिष्णु या वॉयलेंट बताया है, यह उनके शांतिप्रिय और मिल-जुलकर रहने के स्वभाव के विपरित है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दर्शकों के दिल पर फिर छाया छाया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', टीवी और स्ट्रीमिंग पर पार किए 1.6 बिलियन मिनट

वॉर 2 के जनाब ए आली गाने में एनटीआर के बेजोड़ मूव्स और करिश्मे से जीता फैंस का दिल

बिकिनी टॉप में नोरा फतेही का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा किया हाई

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर टूटा दुखों का पहाड़, 88 साल की उम्र में पिता का हुआ निधन

जेद्दा में डांस परफॉर्म करने के लिए उर्वशी रौतेला ने वसूले इतने करोड़ रुपए

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख