Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कन्नड़ में गाना गाने के लिए चिल्लाया फैन, सोनू निगम ने फटकार लगाते हुए कहा- यही कारण है पहलगाम में जो हुआ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonu Nigam live concert

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 1 मई 2025 (14:57 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की भीड़ जुटती है। हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वह अपना आपा खो बैठे और एक लड़के को डांट लगा दी। सोनू निगम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल, सोनू निगम स्टेश पर गाना गा रहे थे, तभी एक फैन जोर-जोर से चिल्लाते हुए कन्नड़-कन्नड़ बोलने लगा। इस पर सोनू निगम ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी। उन्होंने लड़के को फटकार लगाते हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। 
सोनू निगम ने कहा, मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां पर एक लड़का, जिसकी उम्र उतनी भी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। ये कितना रूड था कि वो भीड़ से चिल्ला रहा था- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है न, यही कारण है, ये जो तुम कर रहे हो न यहां पर। 
सोनू ने आगे कहा, देखो तो कौन सामने खड़ा है। मुझे कन्नड़ लोग पसंद हैं। मैं पूरी दुनियामें कहीं भी जाता हूं, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंडिया में किसी भी जगह जाऊं, यदि भीड़ में एक भी कन्नड़ फैन मौजूद हो तो वो मैं उसके लिए भी कन्नड़ गाने गाता हूं। 
 
उन्होंने कहा, मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करता हूं। ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। मैंने जिंदगी में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़ में गाया है। फैंन को फटकार लगाने के बाद सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा में कई गाने गाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Waves शिखर सम्मेलन में बोले रजनीकांत, पहलगाम हमला बर्बर, मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति वापस लाएंगे