सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने हॉटेस्ट वेजीटेरियन 2020, पेटा ने किया सम्मानित

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (11:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए थे। अपने नेक कामों के लिए सोनू सूद की हर और तारीफ कर रहा है और अब एक्टर को एक अवॉर्ड से नवाजा गया है। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था PETA ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है।

 
पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है। सोनू सूद ने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें।
 
इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी। वहीं श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया मे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। 
 
पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रनौट, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट, फाइनल हुई दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट!

शिवकार्तिकेयन की दिल मद्रासी का ऑडियो और ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

सलमान खान ने शुरू की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, लद्दाख की पहाड़ियों से पहली झलक आई सामने

छोरियां चली गांव की दमदार कंटेस्टेंट बनीं कृष्णा श्रॉफ, बेखौफ मेकओवर टास्क से जीता गांववालों का दिल

ये भारत नहीं है, ये पश्चिम बंगाल है, विवेक अगिनहोत्री की द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर के इन डायलॉग्स ने जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख