सोनू सूद की फतेह का पहला पोस्टर आया सामने, इन दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (17:26 IST)
Fateh Movie Poster: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं। यह सोनू सूद के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू सूद ने ही किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
अब सोनू सूद ने फिल्म 'फतेह' का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

फिल्म के पोस्टर में सोनू सूद का हाथ नजर आ रहा है। उन्होंने पेन पकड़ा हुआ है और हाथ से खून भी टपक रहा है। इसके साथ सोनू सूद ने लिखा, 'कभी भी किसी को कम मत समझो। 'फतेह' के साथ पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म का टीजर कल यानी 16 मार्च को रिलीज होगा।'
 
शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म फतेह साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 'फतेह' अपनी एक्शन से भरपूर कहानी और हॉलीवुड से प्रेरित स्टंट के साथ एक रोमांचक सिनमाई अनुभव का वादा करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख