साउथ सुपरस्टार अजित कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का निधन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 25 मार्च 2023 (11:03 IST)
Photo Credit : Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से चेन्नई में थे। पी सुब्रमण्यम ने 84 साल कीउम्र में अंतिम सांस ली। अजित कुमार के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। 
 
 
पोस्ट में लिखा है, अजित कुमार और उनके दो भाईयों - अनूप और अनिलके पिता का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। कई मेडिकल पेशेवरों, विशेषकर पक्षाघात से कमजोर होने के कारण पिछले चार साल से उनकी जो देखभाल की गई और मेडिकल पेशेवरों से जो सहयोग मिला, उसके लिए हम उनके आभारी है। 
 
एक्टर के परिवार ने कहा, वे निजी तौर पर शोक मनाना चाहेंगे। पी सुब्रमण्यम के निधन की खबर सामने आते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। 
 
बता दें कि अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम पलक्कड़ केरल से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि अजित कुमार इन दिनों यूरोप में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंचायत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WAVES Summit में शामिल होने वाली पहली वेब सीरीज बनी

रिवलिंग ड्रेस पहनकर विराट कोहली के रेस्टोरेंट पहुंचीं खुशी मुखर्जी, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए घायल

लड़के की क्यूटनेस पर फिदा हो गई थीं पलक तिवारी, इंस्टाग्राम पर हजार लोगों में से ढूंढ किया था डेट

Housefull 5 की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का बोल्ड अंदाज, सोफे पर लेटकर किलर अंदाज में दिए पोज

छावा एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, फैंस को दी खुशखबरी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख