Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोनावायरस के शिकार हुए साउथ स्टार चिरंजीवी, खुद को किया होम क्वारंटाइन

हमें फॉलो करें कोरोनावायरस के शिकार हुए साउथ स्टार चिरंजीवी, खुद को किया होम क्वारंटाइन
, सोमवार, 9 नवंबर 2020 (12:13 IST)
साउथ फिल्मों के दिग्गज स्टार चिरंजीवी कोरोनावायरस के शिकार हो गए है। अपकमिंग फिल्म आचार्य शूटिंग के शुरू करने से पहले चिरंजीवी ने अपना कोविड टेस्ट किया था।। टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 
चिरंजीवी ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटाइन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी टेस्टिंग करवा ले। चिरंजीवी ने आगे कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा। 
 
चिरंजीवी के इस पोस्ट के बाद सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Chiranjeevi ट्रेंड कर रह है।
 
 
बता दें कि हाल ही में चिरंजीवी और नागार्जुन ने प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इस दौरान केसीआर ने एक्टर्स का भव्य स्वागत किया। सांसद संतोष कुमार भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहिद कपूर ने शुरू की 'जर्सी' की तैयारी, मैदान में बल्ला थामे आए नजर