Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साउथ स्टार नागार्जुन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन नागा सरोजा का हुआ निधन

हमें फॉलो करें साउथ स्टार नागार्जुन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन नागा सरोजा का हुआ निधन

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (15:14 IST)
Nagarjuna's sister passes away: साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नागार्जुन की बहन और अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी नागा सरोजा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 
 
खबरों के अनुसार सरोजा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी के इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुईं थी। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा पाने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने बीते मंगलवार को अंतिम सांस ली। 
 
नागा सरोजा के निधन से परिवार में दुख का माहौल है। नागा सरोजा नागार्जुन की तीसरी बड़ी बहन थीं। नागार्जुन पांच भाई बहन है। नागा सरोजा के अंतिम संस्कार में साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियों और राजनीति से जुड़े लोगों ने शिरकत की। 
 
बता दें कि अक्किनेनी परिवार की तीन पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि नागा सरोजा फिल्मों से दूर थीं। पिता नागेश्वर राव की एक्टिंग की विरासत को बेटे नागार्जुन और पोते सुमंत, नागा चैतन्य, अखिल और सुशांत आगे बड़ा रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियन आइडल 14 : मेनुका पौडेल ने अपनी दिलकश आवाज से जजों को किया भावुक