Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद्मभूषण से सम्मानित सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर में पाई गईं मृत

Advertiesment
Padma Bhushan singer passes away
Photo Credit : Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पद्मभूषण से सम्मानित साउथ की फेमस सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है। वो 77 साल की थीं। वाणी चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि वाणी जयराम की लाश उनके घर में मिली है और उनके माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
वाणी जयराम ने हाल ही में इंडस्ट्री में बतौर सिंगर अपने 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उनका गाया हुआ 'हमको मन की शक्ति देना' आज भी लोगों की जुबां पर है। 
 
कुछ समय पहले जब भारत सरकार ने पद्मभूषण 2023 अवार्ड की घोषणा की थी, तो इस लिस्ट में वाणी का नाम भी शामिल था। संगीत क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान ने बताया अपने बैंक अकाउंट का पासवर्ड