Publish Date: Thu, 16 Dec 2021 (15:12 IST)
Updated Date: Thu, 16 Dec 2021 (15:14 IST)
स्पाइडर मैन नो वे होम ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। मुंबई में तो सुबह 4 बजे से शो शुरू हो गए थे। इतनी सुबह ही फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की ओर टूट पड़े और ज्यादातर शोज़ में हाउसफुल का बोर्ड नजर आया। शाम और रात के शो में भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है।
अरसे बाद सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आए। इस साल तो किसी भी हिंदी फिल्म ने ऐसी शुरुआत नहीं ली जैसी कि स्पाइडरमैन की इस फिल्म ने ली है। कोविड और कई सिनेमाघरों को फुल कैपिसिटी से चलाए जाने की अनुमति नहीं है, इस कारण कुल कलेक्शन पर असर पड़ेगा, इसके बावजूद पहले दिन के कलेक्शन शानदार रहने की उम्मीद है।
टूट सकते हैं रिकॉर्ड
हॉलीवुड मूवी के भारत में कलेक्शन की बात की जाए तो कुछ रिकॉर्ड यह फिल्म तोड़ सकती है। जहां तक पहले दिन के कलेक्शन की बात है तो ये 30 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।