Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉन्ग स्कर्ट पहने झूमती नजर आईं सुहाना खान, ग्लैमरस तस्वीर वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suhana Khan
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (11:09 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लोकप्रिय स्टार‍ किड्स में एक है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। सुहाना एक बार फिर अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

 
इस तस्वीर में सुहाना खान का बिंदास अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीर में वह स्कर्ट पहने दिखाई दे रही है, जिसका जिक्र भी उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में ‍किया है। 
 
सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'देखो मुझे स्कर्ट में।' सुहाना खान हमेशा ही तरह इस तस्वीर में भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
 


सुहाना अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं। यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान अपने लुक्स को लेकर इतनी चर्चा में आईं हों। 
 
बता दें ‍कि सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन लॉकडाउन के समय से ही वह परिवार के साथ मुंबई में रह रही हैं। सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास की 3 फिल्मों पर लगे हैं 1000 करोड़ रुपये