मेरे प्राइवेट अकाउंट से पिक्चर्स लीक हो जाते हैं, सुहाना खान का दर्द

Webdunia
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की चर्चा ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली लेकिन वे लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वोग मैग्ज़ीन के लिए अपना पहला फोटोशूट किया और मैग्ज़ीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई। 

ALSO READ: मोनालिसा हमेशा जवान बने रहने के लिए करती हैं यह काम
 
इससे उनकी चर्चा और बढ़ गई है और उनके पैरेंट्स के लिए ये गर्व की बात है। सुहाना के जितने फैंस है, उतने ही उनके ट्रोलर्स भी हैं। कहने की ज़रूरत नहीं लेकिन यह जगह ही ऐसी है जिसमें हर किसी को ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ता है। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। 

 
सुहाना ने शेयर किया कि घर पर सभी चीजें सामान्य होती हैं और सबकुछ शांत होता है, लेकिन चैलेंज बाहर होता है। मुझे अभी भी मुश्किल लगता है क्योंकि लोगों हमेशा आपको जज करते हैं। खासकर सोशल मीडिया पर। सुहाना खान की ट्रोलिंग हमेशा ही चलती है। उन्होंने हाल ही में अपनी मां के साथ भी पिक्चर्स शेयर किए थे जिसमें उनकी मां की तो तारीफ की गई लेकिन सुहाना ट्रोल हो गईं। 

ALSO READ: साड़ी में भीगती इन खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस का रेनी लुक
 
सुहाना ने आगे बताया कि मेरे प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से मेरे पिक्चर्स लीक हो जाते हैं। हर कोई आपके बारे में बात करता है। वे आपको नहीं जानते और वे नहीं जानते कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन वे सिर्फ बात करते हैं और इससे हमारा आत्मविश्वास गड़बड़ा जाता है। मैं खुद को कई बार यह समझाती हूं कि हेटर्स हेट ही करेंगे, लेकिन मैं सच में यह नहीं कह सकती कि मैं इससे परेशान नहीं होती हूं। यह परेशान करता है लेकिन मैं खुद को यह कहती हूं कि दूसरे लोगों इससे बड़ी परेशानियां झेलते हैं। 

 
सुहाना खान ने अपना कॉन्फिडेंस हाल ही में वोग के फोटोशूट में दिखाया। उनकी छोटी सी एक वीडियो भी शेयर हुई जिसमें उनका काम और टैलेंट साफ नज़र आ रहा है। लगता है शाहरुख खान की बेटी सुहाना बॉलीवुड में आने के लिए ज़्यादा समय नहीं लेंगी और और जल्द ही अपनी पहचान बनाएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख