सुहाना ने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (13:17 IST)
बॉलीवुड के बादशाह किंग खान शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश और दुनियाभर से उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सुहाना खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी सहेली शनाया कपूर को भी बर्थडे विश किया है।
 
सुहाना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय बेस्ट फ्रेंड्स lol।' इस मोनोक्रोम फोटो में शाहरुख सुहाना और शनाया संग बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर शाहरुख की उम्र 54 और शनाया की 20 साल लिखी है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इस साल का अपडेट दिया और लिखा- 55 और 21 हीही।
 
बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि इस बार कोरोना के चलते वो उनके मन्नत बंगले के बाहर भीड़ ने लगाए और अपने घर पर सुरक्षित रहें। कोविड-19 के चलते उनके फैन क्लब्स भी वर्चुअल बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं।
 
शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस धूमधाम से मनाते हैं। शाहरुख के बर्थडे पर #HappyBirthdaySRK ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान के हमशक्ल को Vogue में मिली जगह, जानिए कौन हैं इब्राहिम कादरी

फिर मुश्‍किल में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप

14 साल बड़े शख्स संग शादी के लिए सुनिधि चौहान ने बदल लिया था धर्म, एक साल भी नहीं चला रिश्ता

जब जॉनी लीवर पर लगा था तिरंगे का अपमान करने का आरोप, सुनाई गई थी इतनी सजा

ब्लू ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी का सुपर सिजलिंग अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख