बेरोज़गारी से स्वरोज़गार की कहानी है 'सुई धागा : मेड इन इंडिया'

Webdunia
लंबे समय से अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' की चर्चा चल रही थी। कभी फिल्म की थीम, तो कभी फिल्म के पोस्टर, सभी ने दर्शकों को उत्साहित कर रखा था। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और शक नहीं कि यह दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरा है। 
 
गाज़ियाबाद के रहने वाले मौजी और उसकी पत्नी ममता की यह कहानी बाकी सभी जोड़ियों की तरह ही है। शादी, घर चलाने के लिए पैसे की तंगी, छोटा शहर और छोटी नौकरी। लेकिन इस कहानी को अलग और अनोखा किया है इनके किरदारों ने। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म की कहानी समा दी गई है जिससे दर्शक इतना तो जान गए हैं कि आखिर इसका सार क्या है। 
 
ममता और मौजी के रुप में अनुष्का और वरुण का रिश्ता पत्नी और पति का है। अपने पति की छोटी नौकरी और बार-बार बेइज्जती से ममता परेशान है। और जैसा कि हर बार कहा जाता है हर मर्द की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है, मौजी को भी आगे बढ़ने के लिए ममता ने हिम्मत दी। बेरोज़गारी से स्वरोज़गार तक, असंभव से ना रूकने तक, यह कहानी है भारत के कपड़े बुनने की। फिल्म में ममता और मौजी खुद की एक सिलाई मशीन से अपने कपड़े बनाते हैं। अपने परिवार और दुनिया से लड़ते हैं ताकि अपने कपड़ों पर किसी और देश का नाम नहीं बल्कि भारत का नाम हो। 

ALSO READ: इस 'लैला-मजनूं' में आज के दौर का प्यार
'सुई धागा: मेड इन इंडिया' नाम की चलने वाली इस कंपनी के नाम पर ही फिल्म का नाम रखा गया है। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन का काम देखने लायक है। दोनों की बोली, किरदार से ज़्यादा उनका बेहद सिंपल लुक दर्शकों का दिल जीत रहा है। वरुण इसमें नाम के मुताबिक ही बिलकुल मौजी हैं, जो हर बात पर कहते हैं 'सब बढ़िया है'।  फिल्म को मनीष शर्मा ने प्रोड्युस किया है। वहीं इसे लिखा और निर्देशित किया है शरत कटारिया ने। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख