Publish Date: Wed, 30 Mar 2022 (17:27 IST)
Updated Date: Wed, 30 Mar 2022 (17:35 IST)
शूटिंग के दौरान कई लोग मौजूद रहते हैं इसके बावजूद न जाने कैसे गलती हो जाती है। हनुमान चालीसा की शूटिंग मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह वाराणसी में कर रहे थे, लेकिन शूटिंग के समय वे जूते पहन कर डांस करते नजर आए। यह वीडियो जैसे वायरल हुआ विवाद हो गया। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया। लोगों का कहना है कि न केवल सुखविंदर बल्कि डांस करने वाले अन्य डांसर भी जूते पहने थे। ऐसे में इसे गलती कैसे कहा जाए।
मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, सुखविंदर ने तुरंत सफाई दी। उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।