Dharma Sangrah

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (11:52 IST)
टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, जिन्हें द कपिल शर्मा शो से घर-घर में पहचान मिली, हाल ही में मुंबई में एक डरावने अनुभव से गुज़रीं। साउथ मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान उनकी कार को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। यह घटना 31 अगस्त को आज़ाद मैदान के पास हुई, जब आंदोलन अपने तीसरे दिन में था और हजारों लोग ओबीसी कोटे में मराठों के लिए 10% आरक्षण की मांग कर रहे थे।
 
सुमोना ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा कि यह पहली बार था जब उन्होंने मुंबई में खुद को असुरक्षित महसूस किया। उन्होंने बताया कि एक शख्स ने उनकी कार के बोनट पर हाथ मारा, अजीब तरह से मुस्कुराया और पेट कार पर दबा दिया, जबकि आसपास लोग ‘जय महाराष्ट्र’ के नारे लगा रहे थे। पांच मिनट बाद एक और ऐसा ही वाकया हुआ और वहां कोई पुलिस मौजूद नहीं थी।
 
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कोई कानून नहीं, कोई व्यवस्था नहीं। मैं अपनी कार में थी, दिन के उजाले में, साउथ बॉम्बे में और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। सड़कें गंदगी से भरी थीं, फुटपाथों पर प्रदर्शनकारियों ने डेरा जमा रखा था। खाना, सोना, नहाना, रील बनाना—सब वहीं हो रहा था। यह सब शासन और नागरिक जिम्मेदारी का मजाक है।”
 
सुमोना ने आगे कहा कि अगर उनके साथ उस वक्त एक पुरुष दोस्त न होता, तो न जाने क्या हो सकता था। उन्होंने वीडियो बनाने का सोचा, लेकिन डर के कारण ऐसा नहीं किया। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “यह वह डिजिटल भारत नहीं है, जिसकी बात होती है। जब जातिवाद, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हावी हो—तो यह विकास नहीं, पतन है।”

 

हालांकि, अब उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख