Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केएल राहुल संग जल्द सात फेरे लेंगी अथिया शेट्टी, पिता सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म!

हमें फॉलो करें केएल राहुल संग जल्द सात फेरे लेंगी अथिया शेट्टी, पिता सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म!

WD Entertainment Desk

, रविवार, 20 नवंबर 2022 (12:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही है। वहीं अब सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की शादी को कंफर्म कर दिया है। 

 
हाल ही में वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी से पूछा गया कि अथिया की शादी कब होगी, क्योंकि राहुल का विश्व कप शेड्यूल पूरा हो गया है, तब सुनील ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'जल्द होगी'। 
 
सुनील शेट्टी ने कंफर्म कर दिया कि अथिया और केएल राहुल की शा‍दी को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले भी सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी की खबरों पर रिएक्शन दे चुके हैं। उन्होंने कहा था जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे शादी हो जाएगी। 
 
बीते दिनों खबरें आई थी कि केएल राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर में होगी। एक फेमस वेडिंग प्लानर अपनी टीम के साथ इस घर का दौरा भी कर चुके हैं। 
 
अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते काफी समय से साथ है। अथिया केएल राहुल संग क्रिकेट के कई दौरों पर भी जाती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिन शादी के एक बेटे के पिता है तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान