'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावा' हुआ रिलीज, सनी देओल और अमीषा पटेल की दिखी शानदार केमेस्ट्री

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 29 जून 2023 (15:44 IST)
Udd Jaa Kaale Kaava Song: 'गदर : एक प्रेम कथा' की रिलीज के 22 साल बाद निर्देशन अनिल शर्मा इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आ रहे हैं। साल 2001 में रिलीज 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाली हैं।
 
'गदर 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'गदर : एक प्रेम कथा' के पॉपुलर गाने 'उड़ जा काले कावा' का नया वर्जन रिलीज कर दिया है। गाने में सनी देओल और अमीषा पटेल एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। 
 
ओरिजनल गाने 'उड़ जा काले कावा' को उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज से आइकॉनिक बना दिया था। वहीं नए वर्जन को मिथुन ने रिक्रिएट और रीअरेंज किया है। गाना उत्तम सिंह द्वारा रचित था और गीत को आनंद बख्शी ने लिखा था।
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर ब्रालेट पहन पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शाहिद कपूर से लेकर राशि खन्ना तक, IIFA 2024 के स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार ये स्टार्स

45 साल के करियर में 24000 डांस मूव्स, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए चिरंजीवी

जुनैद खान ने खुशी कपूर को कहा इंट्रोवर्ट, साई पल्लवी को बताया नेचुरल परफॉर्मर

फिल्म द मेहता बॉयज के लिए बोमन ईरानी को मिला साउथ एशियन फिल्म एसोसिएशन पुरस्कार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख