Hanuman Chalisa

सनी लियोन और एवलिन बने बीएफएफ

Webdunia
बॉलीवुड में दोस्ती, स्टॉक मार्केट के उस गतिशील परिवर्तन जैसी है जो हमेशा बदलती रहती है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में जैकलीन फर्नांडिस और सोनम कपूर की घनिष्ठता देख ऐसा लगा जैसे पिछले जन्म में बिछड़ी दो बहनें मिल गई हों। ऐसी ही जिगरी सहेलियों में शामिल हैं, करीना -अमृता और सुज़ैन–गौरी का नाम। इन्हीं में दो नाम और जुडे हैं जो अब एक हो चुके हैं। 
 
फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के सेट पर बॉलीवुड की दो पोस्टर गर्ल सनी लियोन और एवलिन शर्मा इस कदर घुल मिल गई हैं कि इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वे बॉलीवुड की अन्य जिगरी सहेलियों को पीछे छोड़ देंगी। अपनी फिल्मों के साथ ये दोनों नायिकाएं फैशन, फुड, योगा तथा लड़कों पर भी बातें शेयर करती नज़र आती हैं। इसके अलावा अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ की मलेशिया में चल रही शूटिंग के दौरान इन दोनों ने साथ मिलकर अपनी काफी तस्वीरें भी खिंची। 
 
इस सिलसिले में एवलिन ने कहा, ‘’मुझे पता नहीं था कि सनी और मेरी बॉन्डिंग इतनी अच्छी हो जाएगी। इसकी शुरुआत हमारी फिल्म के सेट पर हुई, लेकिन जैसे-जैसे हमने अपनी-अपनी दिलचस्पी शेयर करनी शुरू की हमने जाना कि हमारे बीच काफी कुछ कॉमन है। जी हां यह बात बिल्कुल सच है कि हम दोनों पश्चिमी देशों से हैं, लेकिन हमारी जड़े भारतीय हैं। मुझे लगता है हम दोनों एक ही तरह का ह्यूमर शेयर करते हैं। शायद यही वजह है कि हमारी इतनी बनती है।’’ 
 
यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि हर पल बदलते इस बॉलीवुड में इस ‘दोस्ती’ का स्वाद कब तक यूं ही बना रहेगा।

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका