Publish Date: Mon, 05 Apr 2021 (17:40 IST)
Updated Date: Mon, 05 Apr 2021 (17:40 IST)
सनी लियोनी (Sunny Leone) पंजाबी (Punjabi) हैं। भारत आई तो उन्हें पंजाब और वहां के लोग बहुत अच्छे लगे। बिंदास और बड़े दिल वाले। उन्हें राजमा-चावल भी बहुत पसंद आया। एक बार वे यो यो हनी सिंह के साथ एक गाना शूट कर रही थी तब पता चला कि सनी पंजाबी भाषा भी समझ लेती हैं।
सनी लियोनी का युवा लड़कों में कितना क्रेज है यह बात बताने की जरूरत नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए मीलों लंबी लाइन लग जाती है। जहां वे जाती हैं वहां पर भीड़ जमा हो जाती है।
लेकिन सवाल उठता है सनी को किस तरह के लड़के पसंद हैं। पता चला है कि सनी पंजाबी लड़कों के प्रति क्रेजी हैं। सन्नी का कहना है कि उन्हें पंजाबी लड़के इसलिए सेक्सी (Sexy) लगते हैं क्योंकि उनकी बॉडी बेहद हॉट होती है।
फिर सवाल उठता है कि पंजाबी लड़के इतने पसंद हैं तो फिर पंजाबी लड़की से शादी क्यों नहीं की? चलिए, रहने देते हैं वरना डेनियल वेबर बुरा मान जाएंगे।