क्या सनी लियोनी ने घर की कीमत है 16 करोड़? एक्टर बोलीं- कौन परवाह करता है...

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (11:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी बीते साल अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं।

 
सनी के इस नए घर की कीमत बहुत ज्यादा थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, एक्ट्रेस ने अपना ये घर 16 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब सनी लियोनी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि, ये मीडिया का काम है कि चीजों को दूसरों के सामने रखने से पहले उन्हें वैरिफाई करे। कौन परवाह करता है कि, किसी ने अपने घर पर कितने रुपए खर्च किए? कई बार लोग तंग करने के लिए बहुत वाहियात चीजें निकाल लाते हैं।
 
एक्ट्रेस ने कहा, अगर परिवार को घर पसंद आता है, तो फिर ये सब चीजें आपके लिए मायने नहीं रखती हैं। हम एक ऐसा घर बना पाने में सक्षम थे, जो हमें सूट करे। अपने बच्चों के लिए हमने इसे वैसी चीजों से भरा ​है, जो हम चाहते थे। और हम इसे लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं।
 
बता दें कि सनी लियोनी ने 14 जुलाई 2021 को अपने नए फ्लैट में शिफ्ट होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर कुछ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, तो हम यहां आ गए बेबी लव। हमारी जिंदगी का नया चैप्टर भारत में शुरू हुआ। मुझे इस घर से और जो जिंदगी हमने यहां बनाई है, उससे प्यार है और ये सुन्दर घर हमारे तीन खूबसूरत बच्चों के साथ केक में आईसिंग डालने का काम कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख