rashifal-2026

प्रेग्नेंट ऐश्वर्या राय के संग इस एड में दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे भी थीं साथ

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (15:40 IST)
सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनकी याद अभी भी फैंस को सता रही हैं। उन्हें याद करते हुए फैंस उनके पुराने वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो ऐश्वर्या राय के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।

 
यह वीडियो एक एड का है। जिसमें सुशांत ऐश्वर्या राय के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आई थीं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस एड शूट के वक्त ऐश्वर्या 6 महीने प्रेग्नेंट थीं और उनका बेबी बम्प भी नजर आ रहा है।
 
वायरल हो रहा एड लक्स सोप का है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे ऐश्वर्या बाथ टब में सोप से नहाने के बाद सीधा एक इवेंट में पहुंचती हैं। उसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत ऐश के आगे चल रहे होते हैं, तभी उनकी नजर अचानक से एक्ट्रेस पर पड़ जाती है और वो ऐश्वर्या को टकटकी लगाए देखते रहे जाते हैं।
 
इसके बाद एड में अंकिता लोखंडे की एंट्री होती है, और वो सुशांत को आगे चलने के लिए कहती हैं। लेकिन जब अंकिता की नजर ऐश्वर्या पर पड़ती है तो वो भी उन्हें बस देखती रह जाती हैं। उसके बाद ऐश्वर्या अंकिता के पास जाकर लक्स कहती हैं और वहां से चली जाती हैं।
 
बता दें कि इस एड में सुशांत और अंकिता लोखंडे एक कपल के रोल में थे। उस समय दोनों टीवी सीरियल के पॉपुलर कपल में से एक थे। दोनों स्टार्स जी टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोगों के बीच छा गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बाहुबली: द एपिक' जापान में होने जा रही रिलीज, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में छाए प्रभास

महिला-विमर्श और समानता वाले जाह्नवी कपूर के संदेश का प्रियंका चोपड़ा ने किया समर्थन

पुलकित सम्राट ने की अनन्या पांडे के सबसे बड़े मेंटर और अपने को-स्टार चंकी पांडे की जमकर तारीफ

ग्लोबल मंच पर कृति सेनन ने बिखेरी चमक, रेड सी फिल्म फेस्टिवल में दिखा खूबसूरती और आत्मविश्वास का दम

आर्यन खान ने भीड़ के बीच कर दी ऐसी अश्लील हरकत, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख